CSR | Dhanuka Agritech Limited
Loading...
CSR mobile banner section 1 image
GPW_LOGO image
Investors Mobile Logo image

Corporate Social Responsibility

पर्यावरण

CSR Environment section 1 right image

सीएसआर के एक हिस्से के रूप में, धानुका एग्रीटेक लिमिटेड का पर्यावरण की देखभाल में दृढ़ विश्वास है क्योंकि यह कंपनी खतरनाक रसायनों का काम करती है। कंपनी की सभी उत्पादन इकाइयाँ प्रदूषण नियंत्रण के लिए उद्योग के सर्वोत्तम मानकों का पालन करती हैं। सभी इकाइयों में अपेक्षित इफ्ल्युएन्ट ट्रीटमेंट संयंत्र हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी खतरनाक रसायन पर्यावरण में छोड़े नहीं गए हैं।

एग्रोकेमिकल उद्योग में स्तर को बढ़ाने की आवश्यकता को समझते हुए, धानुका राजस्थान स्थित अपनी सबसे उन्नत विनिर्माण इकाई में सभी प्रकार के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सर्वाधिक उन्नत और नवीन तकनीकों का उपयोग कर रहा है। यह एक ग्रीन-फील्ड परियोजना है और वर्ष 2016 से चालू है। पिछले कई वर्षों से धानुका पानी बचाने और उसके संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। प्रतिवर्ष, 22 मार्च को दुनिया भर में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। धानुका ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ पानी बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें देश भर के स्कूली बच्चे भाग लेते हैं, कंपनी को हजारों प्रविष्टियां प्राप्त होती हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाता है। धानुका ने अपने घर पर वर्षा जल संचयन सुविधा स्थापित करने वाले अपने कर्मचारियों और डीलरों के लिए 5000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

उपभोक्‍ता

CSR Consumers section 3 Right image

उपभोक्ता, धानुका के संचालन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इस प्रकार यह कंपनी जिन कृषक समुदाय के लिए कार्य करती है उनके कल्याण पर इसका गहन ध्यान है। धानुका देश भर में 1000 से अधिक लोगों की एक बड़ी टीम नियुक्त की है, जो "धानुका खेती की नई तकनीक" नामक अपनी पहल के माध्यम से किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग के विषय में शिक्षित करता है।

"धानुका डॉक्टर्स" के नाम से जानी जाने वाली इस टीम को प्रति महीने प्रशिक्षित किया जाता है ताकि यह भारतीय किसान को उनके घर और खेत तक आधुनिक खेती का संदेश दे सकें। इसके अलावा कंपनी किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए नए और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उपयोग के विषय में शिक्षित करने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों और बैठकों का आयोजन करती रहती है। कंपनी का ध्यान हमेशा ही चिरस्थायी कृषि कार्यप्रणाली के माध्यम से किसानों की लाभप्रदता में सुधार लाने पर रहता है।

कर्मचारी

CSR Employees section 4 Right image

किसी भी संगठन के दिल और आत्मा उसके कर्मचारी होते हैं। धानुका भी इससे अलग नहीं है और अपनी टीम को प्रसन्न और प्रेरित रखने के महत्व को समझती है। पूरी टीम के शीर्ष 10% कर्मचारी इस कंपनी के साथ 20 से अधिक वर्षों से जुड़े हैं। साथ ही निचले 20% कर्मचारियों को कार्य करते हुए भी 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कंपनी को अनुभवी और नवीन दोनों प्रतिभाओं का लाभ मिल रहा है।

यह संगठन अपने कर्मचारियों की बातें सुनने और उन नीतियों को तैयार करने में विश्वास करता है जो उनके लिए समझने में आसन और फायदेमंद हों। यह कंपनी विस्तारित धानुका परिवार अर्थात, उनके कर्मचारियों के परिवार को लाभ प्रदान करने में भी विश्वास करती है। कंपनी अपने कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाती है ताकि उन्हें खूब अध्ययन करने और समाज में सक्षम पुरुष और महिला बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। कर्मचारियों को 0% ब्याज पर ऋण, ओन ए कार, ओन ए लैपटॉप योजना इसके कुछ उदाहरण हैं। धानुका कंपनी समावेशिता में विश्वास करती है और अपने कर्मचारियों के लिए नीतियां बनाते समय उनसे भी राय लेती है।

यह कंपनी अपने कर्मचारियों और वितरकों के बच्चों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करती रही है।

बच्‍चों की चित्रकारी प्रतियोगिता
बच्चों द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता

समुदाय

CSR Communities section 5 image

समाज में मदद के लिए, धानुका अपने ट्रस्ट के माध्यम से, मथुरा जिले के पवित्र शहर श्री वृंदावनधाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वृंदावन में "धानुका आश्रम" संचालित करता है। यह आश्रम 60 वातानुकूलित कमरों के माध्यम से रहने के लिए साफ़ और स्वच्छ व्यवस्था प्रदान करता है। यह आश्रम एक छोटे से मंदिर और नियमित आध्यात्मिक ध्यान और योग सत्र के जरिए व्यक्ति के आध्यात्मिक और मानसिक कल्याण में वृद्धि का एक केंद्र है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह एक गैर-लाभकरी संगठन है।

इसके अलावा, धानुका अपने ट्रस्ट के माध्यम से राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में "दुर्गा प्रसाद धानुका आदर्श विद्या मंदिर" नामक एक स्कूल संचालित करती है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1994 में उस वक्त हुई थी जब रतनगढ़ के छोटे से कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता महसूस की गई थी।

यज्ञ

CSR Yagya section 6 Right image

अतीत में, पर्याप्त और समय पर वर्षा और समस्त मानव जाति की समृद्धि की कामना के लिए भारतीय विक्रम संवत में वृंदावन में प्रति वर्ष यज्ञों का आयोजन किया जाता है।

जिसमें प्रतिभागियों द्वारा आहुति, रासलीला, भंडारा होता है और इन सभी दिनों में प्रसाद वितरण भी होता है। 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर, समूह के अध्यक्ष श्री आरजी अग्रवाल द्वारा विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया ब्रोशर जारी किया गया था, इसके बाद जल संरक्षण और उसके पुन: उपयोग पर एक व्याख्यान दिया गया था। धानुका वितरकों और कर्मचारियों के बच्चों द्वारा जल संरक्षण पर बनाई गई चित्रकला भी प्रदर्शित की गई।

सी.एस.आर नीति

CSR CSR_Policy section7A image

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों में संलग्न है।

सीएसआर नीति का उद्देश्य सीएसआर गतिविधियों में प्रभावशीलता लाने के लिए दिशा निर्देश तैयार करना है, जो समाज के दीर्घकालिक विकास में सहायता करने के लिए किए जा रहे हैं। यह कंपनी उन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देने का प्रयास करती है, जिनके लिए यह काम करती है। यह कंपनी भूख, कुपोषण और अज्ञानता को खत्म करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने में विश्वास करती है।

कंपनी सरकारी निकायों, जिला प्राधिकरणों, केवीकेज़, ग्राम पंचायतों साथ अपके विकासात्मक कार्यों को साझा करती है जिसकी अंतिम लाभार्थी आम जनता है। सभी परियोजनाओं की योजना स्थानीय समुदाय के साथ उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहभागी तरीके से बनाई जाती है।

पूरी रिपोर्ट डाउनलोड करें

Construction of classroom at Zila Prathmik Shala

Construction of Triveni devi Dhanuka Adarsh Vidhya Mandir, Salasar, Rajasthan

Construction of check dam, Jaipur

 

Construction of check dam, Jaipur

Donated a schoolbus to AVM School, Salasar, Rajasthan